- Advertisement -

फुलेरा । (हेमन्त शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के अपने निजी दौरे पर फुलेरा होकर जाते समय अम्बेडकर सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री का माला एवं साफा पहना कर स्वागत किया,वही अध्यक्ष के द्वारा फुलेरा उपजिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओ को दुरुस्त करने एवं अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एव फुलेरा-सांभर को जिला बनाने की मांग रखी ।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष रतन राजोरा,पुखराज स्वामी,संजय पारीक,व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनोज आहूजा,सुरेश मिश्रा, गोविंद सिंह बड़गुर्जर,महावीर जैन,कमल शर्मा,सुनील गुर्जर,निखिल जैन,राज कुमार वर्मा, विजय जैन, राजू गुलानी,उमेश जी स्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -


















































