- Advertisement -

धोरीमन्ना ,बाड़मेर। दिनेश संवाददाता खबर बाड़मेर की धोरीमन्ना से हैं जहां एक अर्टिगा कार ट्रक में घुस गई। अर्टिगा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।कार में शराब भरी थी। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार में धोरीमन्ना शराब ठेके से भरकर गुजरात शराब जा रही थी ।शराब ठेके से निकलते ही कुछ दूरी पर कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई । जिसके कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । शराब तस्कर धोरीमन्ना से ही शराब लेकर गुजरात जा रहा था । हादसा धोरीमन्ना क्षेत्र के मीठी सरहद गांव के पास हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई, गाड़ी जप्त कर ली है शराब तस्कर तस्कर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -


















































