गुरु पूर्णिमा पर बच्चों को सिखाया जीवन में गुरु का महत्व

0
91
- Advertisement -


नावां सिटी। मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता नावा सिटी के सीकर रोड़ पर स्थित
सेवन डेज स्मार्ट अकैडमी व बचपन प्ले विद्यालय में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। उत्सव का आरंभ सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण करके किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा गुरु की वंदना की गई। विद्यालय की अध्यापिका शिल्पी जैन व संगीता के द्वारा बताया गया कि गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म संस्कृति है। सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हमारे ग्रंथो में गुरु में गु का अर्थ अंधकार व अज्ञान और रू का अर्थ प्रकाश है, अर्थात अज्ञान को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को गुरु कहा जाता है ।इसके पश्चात बच्चों द्वारा शिक्षकों का तिलक करके सम्मान किया गया। कक्षा प्रथम के छात्र यश, कक्षा द्वितीय के छात्र दीक्षित, कक्षा तृतीय की छात्रा वीरा, व कक्षा चतुर्थी छात्रा काशवी के द्वारा अपने गुरु के महत्व को कविता व गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कक्षा षष्ठ, सप्तम व अष्टम के छात्रों द्वारा अपने शब्दों के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी भावना को व्यक्त किया गया । अंत में सभी विद्यार्थियों के द्वारा कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कक्षा चतुर्थ की छात्रा काशवी,अर्श, विराट और पांचवी कक्षा में आरजू , छठी कक्षा में लवीश और सातवीं कक्षा में राधिका, आठवीं कक्षा में प्रज्वल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । बचपन प्ले वर्ग द्वारा छोटे बच्चों द्वारा गुरु मंत्र पर नृत्य करवाया गया व कुछ बच्चों ने कविता के माध्यम से गुरु के प्रति सम्मान प्रकट किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here