
जमवारामगढ। (राकेश शर्मा रिपोर्टर) क्षेत्र के धूलारावजी क्षेत्र में गोपाल दास महाराज के आश्रम में चल रहे पूर्णाहुति के बाद 21 कुंडीय महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। समापन के बाद भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। श्री श्री 1008 महंत गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि रविवार को 2 बजे पूर्णआहूति के साथ ही 21 कुंडीय 9 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का समापन हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए आस पास के विभिन्न गांवों से करीब 20 हजार से अधिक भक्त पहुंचे । जहां लगातार 9 दिनों तक प्रवचन के माध्यम से धर्म की वयार बहती रही। जिसे सुनने के लिए सैकडो की संख्या में भक्त पहुंचते थे।

प्रत्येक कुंड पर भक्त आहुति दे रहे थे। वेद मंत्रोच्चा लेख पूरा आश्रम गूंज उठा। यज्ञकर्ता श्री श्री 1008 महंत गोपाल दास जी महाराज ने क्षमा प्रार्थना मंत्र कराया। महायज्ञ के समापन पर प्रसाद वितरण के बाद आश्रम पर भजन कीर्तन हुआ। भक्तों ने गोपाल दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर आश्रम से प्रस्थान किया।


















































