बाबा शिव स्वरूप महाराज की 40वीं पुण्यतिथि पर मेले का आयोजन

0
64
- Advertisement -


विशाल भंडारे का आयोजन
श्रद्धालुओ ने लिया बाबा का प्रसाद

नीमराना। कोटपूतली बहरोड ( सुनील मेघवाल ब्यूरो चीफ )कस्बे के प्राचीन तालाब पर स्थित आज रविवार को काली कमली अखाड़ा के संत शिरोमणि बाबा शिवस्वरूप महाराज की 46वीं पुण्यतिथि (वर्षोदी) पर वार्षिक मेला का रविवार को आयोजन हुआ।

आश्रम के महंत आकाश गिरी महाराज व कार्यक्रम आयोजक समिति ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में आज रविवार सुबह अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। स्थानीय कलाकारों की तरफ से भजन सत्संग किया गया। दूरदराज से आए हुए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओ को मनमोहित कर दिया।सुबह ध्वजारोहण,हवन यज्ञ पंडित अमित भारद्वाज शर्मा के द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।

8

देशहित के लिए शांति के लिए यज्ञ

देशहित के लिए शांति बनाने के लिए यज्ञ मेंआहुति दी गई। दिनभर आज बाबा का विशाल भंडारा,मेला का आयोजन रहा। जिसमें कई संप्रदाय के साधु संत मौजूद रहे। अलसुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ रही महिलाओं ने अपनी मनौती मांगने के लिए बाबा के दरबार में धोक लगाकर मनौती मांगी। दूरदराज से नाथ संप्रदाय के साधु संत पहुंचे। सभी साधुओं को भोजन करवाकर उनको दान दक्षिणा दी गई। इस अवसर पर साधु मंडली जिसमे 14 मढडी जूना अखाड़ा भिवानी,संत महंत अलोप गिरी महाराज (झोपा कला लोहारू) महंत कोठारी संध्या गिरी महाराज, स्थानापति महंत मोला पुरी महाराज, महंत शंभू दास महाराज, महंत छोड़ गिरी महाराज महंत चंचल गिरी महाराज महंत शेरगिरी महंत श्याम नाथ महाराज नीमराना के भोलुनाथ महाराज रामदास महंत सत्यवीर महाराज, महंतआनंद गिरि महाराज अन्य स्थान से साधु संत पधारे।बाबा शिव स्वरूप आश्रम के मणि गिरी महाराज ने सभी पधारे हुए साधुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर समाजसेवी राजेश गुप्ता,शिवचरण शर्मा,अमरनाथ गुप्ता, विनोद भारद्वाज,सूबेदार श्यामसुंदर सेन, शिवचरण शर्मा ,सुमेर सिंह राजावत,पूर्व सरपंच सतीश मुद्गल, दयाराम जांगिड़ ,समाजसेवी श्यामसुंदर मुद्गल,पंडित अमित भारद्वाज ,जयसिंह चौहान, रामकिशन सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश खंडेलवाल, सुनील बड़सीवाल,सत्यनारायण चौधरी, अनिल मुद्गल नीमराना सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here