पीसांगन के पिचोंलिया में कार में डीज़ल भरवाकर नकाबपोश युवक फरार

0
168
- Advertisement -

पैट्रोल पंप मालिक ने पड़ताल कर कार को किया पुलिस के हवाले

पीसांगन, अजमेर ।(ओम प्रकाश चौधरी रिपोर्टर) थाना क्षेत्र के पिचोलिया स्थित पेट्रोल पंप पर कार में सवा चार हजार रुपये का डीज़ल भरवाकर नकाबपोश युवको के फरार होने का मामला सामने आया है।

 

वही पीड़ित पैट्रोल पंप मालिक ने अपने स्तर पर कार की पड़ताल कर कार को पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरा वाक्या पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पिचोलिया निवासी पैट्रोल पंप मालिक छितरमल कमेड़िया के मुताबिक 3 व 4 जुलाई की मध्यरात्रि को कार सवार नकाबपोश युवक पैट्रोल पंप पर आए और सेल्समैन को कार में पैट्रोल भरने को कहा। पंप मालिक छीतरमल कमेड़िया ने बताया कि इस पर सेल्समैन ने डीजल टैंक को युवकों के कहे अनुसार सवा चार हजार रुपये का पैट्रोल भरकर फुल कर दिया। जब सेल्समैन ने कार सवार युवकों से पैसे मांगे तो युवक कार को भगा कर ले गए। इस पर सेल्समैन ने मामले की जानकारी उन्हें दी और उन लोगों का पीछा किया। लेकिन उस दौरान कार सवार युवक उनके हाथ नहीं आये और जब वह सवेरे पीसांगन बस स्टैंड पर गए। तब एक कार बस स्टैंड के पास उन्हें खड़ी हुई नजर आई, लेकिन कार पर लिखे हुए नाम आदि कुरेदे हुए थे। इस पर उन्हें शक हुआ और उनके द्वारा बारीकी से पड़ताल करने पर सामने आया कि आरोपितो के द्वारा कार की पहचान छुपाने के लिए लिखे गए नाम आदि को कुरेद कर मिटाया गया है। इस पर उन्होंने पीसांगन पुलिस को मामले से अवगत करवाया और उनकी सूचना पर बस स्टैंड पहुंची पुलिस ने कार को थाने ले गई मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here