फरिश्ता बनकर आईं कलक्टर, भूराराम कॉलोनी में घरों में पहुंचा पानी

0
264
- Advertisement -


महिलाओं ने प्रशासन का जताया आभार महिलाएं सरपंच से बोलीं पानी आया जैसे दिवाली हो

सिरोही। ( तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ)
नया सानवाड़ा की भूराराम कॉलोनी में जिला कलक्टर शुभम चौधरी के साथ पिंडवाड़ा प्रशासन बुधवार को फरिश्ता बनकर आए थे। जिस कॉलोनी में कल तक पानी नहीं आ रहा था उस कॉलोनी में गुरुवार दोपहर बाद खाली नलों से पानी बरस रहा था।

इस पर जोगीवास के साथ अन्य गली-मौहल्लों में खुशी का ठिकाना नहीं था‌। कॉलोनी की महिलाओं ने कलक्टर मैडम का आभार जताते हुए सरपंच अलका रावल से महिलाएं बोलीं कि हमारे घर पर तो जैसे दिवाली आई हो। पानी को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण डुटाराम जोगी समेत महिलाओं ने बताया कि यह सब कलक्टर की जनसुनवाई से समस्या का समाधान हुआ है। गौरतलब है कि भूराराम कॉलोनी में आंगनबाड़ी केन्द्र का बुधवार को जिला कलक्टर ने निरीक्षण किया था। इस दौरान महिलाओं ने पानी की समस्या के बारे में बताया था। जिस पर गुरुवार को पीएचडी से आए रान सिंह व जेईएन जितेन्द्र चौधरी ने कॉलोनी में घर-घर जाकर पानी की समस्या को जाना। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कॉलोनी वासियों की समस्या को जानकर मेहनत कर पानी देने का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया। दोपहर बाद जलदाय विभाग की मेहनत का नतीजा देखने को मिला और लोगों के घरों में नल में से जल आया।


आठ दस परिवार को नहीं मिला कनेक्शन आगनवाड़ी केन्द्र उपसवाथ केंद्र , भुराराम कोलोनी बनी टकी की पशुओं की खेली मे नहीं दिया गया कनेक्शन ।
जगह जगह पर पाईप लाईन लिकेज होने से फालतू बह रहा था पानी इस कारण लौगो के घरों में पानी का प्रैशर कम था । कई जगह पाईप लाईन के अनतिम छोर पर ढक्कन नहीं होने से बह रहा था पानी। वहीं सरविस रोड वार्ड आठ मे ऐसे बाहर पडी लाईन सही खोद कर नहीं डाली तो ,पुवी रामदेव मंदिर के पास कोलोनी मे नहीं डाली पाईप लाईन ,तो पिपरिया ढाणी जा रही पाईप लाईन को दो साल हो गए अभी तक नहीं जोडा गया।इस पर ऐइन रान सिंह नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को पाबंद करते हुए 10 दिनों में व्यवस्था करके सुचारू कर रिपोर्ट भेजने को कहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here