- Advertisement -

भरतपुर। (राजेंद्र शर्मा जाति ब्यूरो चीफ)
जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने किशोरी महल एवं किला में स्थित पुरातत्व महत्व के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित लाइट एंड साउंड शो की तैयारी के बारे में निर्देश दिए।

उन्होंने पर्यटन विभाग को पर्यटन महत्व के स्थलों को हाईलाइट करने तथा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को संरक्षित स्मारकओ के रखरखाव व संरक्षण के संबंध में निर्देश दिए। देवस्थान विभाग को उन्होंने मंदिरों में नियमित समय पर पूजा के अलावा स्थाई निवास करने वालो के खिलाफ नियमों की पालना कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव नगर विकास न्यास ऋषभ मंडल, उपनिदेशक पर्यटन संजय चौधरी, पुरातत्व विभाग के अधीक्षक सोहनलाल चौधरी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- Advertisement -












































