पहली कक्षा में प्रवेश की आयु 6 वर्ष करने के विरोध

0
87
- Advertisement -

बालोतरा समदड़ी । (प्रेम सोनी ब्यूरो चीफ )समदड़ी, पहली कक्षा में प्रवेश की आयु 6 वर्ष करने के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के नेतृत्व में शिक्षामंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

वहीं राजस्थान शिक्षक शेखावत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भोमाराम गोयल ने बताया कि जिला कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर बालोतरा को जिला मंत्री दिलीप बिरङा व प्रांतीय प्रतिनिधि भोमाराम गोयल के नेतृत्व में ज्ञापन देते हुए मांग की कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना में पहली कक्षा में प्रवेश की आयु पाँच वर्ष के स्थान पर 6 वर्ष की गई है। इसके कारण प्रदेश की सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा संचालित ही नहीं होगी। वही पाँच साल के समस्त बच्चे प्राइवेट स्कूल में दाख़िला ले लेंगे। इसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में 8-10 लाख का नामांकन कम होगा। एक बार जिस बच्चे ने निजी स्कूल में प्रवेश ले लिया तो अगली साल वह सरकारी स्कूल में नहीं आएगा , तो अगले सत्र में पहली और दूसरी कक्षाएँ सरकारी स्कूलों में नहीं चलेंगी।

इस मौके पर , सभाध्यक्ष मदन जोगसन, जिलाध्यक्ष धर्माराम बारूपाल, जिला मंत्री दिलीप बीरङा, बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष नरपराज सेजू, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्माराम बारूपाल, भगवाना राम चौहान, सुमित्रा जीनगर, रवि सैनी, गोतम चौहान, मनीष नाहर ,समदड़ी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विशनाराम चौहान बाबूलाल सोलंकी प्रवीण चौहान मेघराज सैनी जिला उपाध्यक्ष अनिल परमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भोमाराम गोयल, सहित शेखावत शिक्षक संघ गण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here