दो पुलिस कर्मियों ने चाय वाले से की मारपीट, बोले चमड़ी उधेड़ दूंगा

0
108
- Advertisement -

बांदीकुई । (राजकुमार शर्मा सीनियर रिपोर्टर ) बांदीकुई रेलवे स्टेशन के सामने देर रात एक चाय विक्रेता से दो पुलिस कर्मियों के मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है । दरअसल यह मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस वालों ने चाय वाले से पानी की बोतल मांगी थी। दुकानदार ने पानी की बोतल के पैसे मांगे, बस पैसे मांगना ही उसके लिए भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी जिसमें हेड कॉन्स्टेबल जवान सिंह – उमेश चौधरी ने मारपीट की । पुलिसकर्मी यह कहता हुआ सुना गया कि अगर तेरा ठेला नहीं हटाया ,तो तेरी चमड़ी उधेड़ दूंगा । मारपीट की घटना का वीडियो एसपी तक पहुंचा तो विधायक के हस्ताक्षेप के बाद पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here