पिंडवाड़ा में बगैर भवन के कॉलेज खुला विद्यार्थियों ने सोंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0
106
- Advertisement -

सिरोही । ( तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ)राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा के स्थायी भवन निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी रवि प्रकाश को ज्ञापन सौपा है। छात्र आज आक्रोषित दिखे ओर एक माह में स्थाई भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दें डाली। राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा के समस्त पूर्व व वर्तमान विद्यार्थियों ने मिलकर महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी नकुल ओझा व जीत रावल के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी रवि प्रकाश को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर बताया कि राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा वर्ष 2018 में पूर्व की वसुंधरा राजे सरकार में स्वीकृत हुआ था। जिसके बाद से ही अस्थाई रूप से नगर पालिका पिण्डवाड़ा के स्वामित्व वाली धर्मशाला में चल रहा है। साथ ही राजकीय महाविद्यालय के साथ स्वीकृत हुए अन्य महाविद्यालयो का स्थाई भवन भी बन चुका है। वे महाविद्यालय स्नातकोत्तर (पीजी) में भी क्रमोन्नत हो गए है।

पूर्व में भी इस संदर्भ में कही बार विद्यार्थियों और छात्र संगठनों ने लिखित रूप से सरकार व प्रशासन को ज्ञापन दिया है।राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा पिछले 7 वर्षों से राजनीति की भेंट चढ़ा हुआ है। जिसके स्थाई भवन के निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नही हुआ है,जिसमे करीबन 600 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। साथ ही अस्थाई महाविद्यालय में बैठने की भी उचित व्यवस्था नही है। विद्यार्थियो ने मिलकर उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप जल्द से जल्द महाविद्यालय निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की। वही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह में महाविद्यालय के स्थाई भवन निर्माण का कार्य शुरू नही होता है तो, मजबूरन सभी महाविद्यालय के पूर्व व वर्तमान विद्यार्थियो को मिलकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की रहेगी। साथ ही पिण्डवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया , राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा के कार्यवाहक प्राचार्य महेश कुमावत,पंचायत समिति प्रधान नितिन बंसल को भी ज्ञापन सौपा । इस दौरान कई छात्र उपस्थित रहें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here