पाथेय कण के संपादक माणकचंद सम्मानित

0
187
- Advertisement -

जयपुर। ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन की ओर से आज प्रशस्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेएलएन मार्ग स्थित कलानेरी आर्ट गैलरी में हुए इस समारोह में पाक्षिक पत्रिका पाथेय कण के प्रबंध संपादक माणकचंद माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर पाथेय कण के पूर्व संपादक कन्हैया लाल चतुर्वेदी और सचिव रमाकांत शर्मा को भी शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अजेय कुमार पारीक ने कहा कि ध्येय समर्पित जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। माणक जी एक समर्पित जीवन होने के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ समरस होने वाले व्यक्तित्व हैं। माणक चंद जी की सहजता और सरलता के कारण ही पाथेय कण को इतनी बड़ी पहचान मिली है।


पाथेय कण के पूर्व संपादक कन्हैया लाल चतुर्वेदी ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि माणक जी की स्मरण शक्ति बहुत तीव्र है। उनसे 1966 में परिचय हुआ उसके बाद 1973 में भेंट होने के बाद भी उन्होंने पूरा परिचय बता दिया। वर्ष 1985 में पाथेय कण शुरू हुआ और 1989 में माणक चंद जी प्रबंध संपादक के रूप में जुड़े। उनके निरंतर परिश्रम के कारण वर्ष 2004 में तो पाथेय कण की छपने वाली प्रतियों की संख्या लगभग 2 लाख तक पहुंच गई थी। विशिष्ट अतिथि पद्य श्री से सम्मानित मूलचंद लोढ़ा रहे और अध्यक्षता योगी रमणनाथ सांभर ने की। इन्होंने भी अपने विचार प्रकट करते हुए माणक जी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही और उन्हें सामाजिक जीवन के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व बताया।

संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की रचना इस रूप में बनाई गई कि सेवानिवृत्त व्यक्तित्व जो अभी भी निरंतर सक्रिय हैं और अपने कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान कर सज्जनता को प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारिणी सदस्य जुगल किशोर, लघु उद्योग भारती के योगेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश चंद्र शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकित तिवारी ने किया।

- Advertisement -
Previous articleवसुंधरा राजे ने भाजपा की स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया
Next articleसीपी जोशी ने किया व्यापक जनसंपर्क
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here