शंभू बॉर्डर पर किसानों पर रबर बुलेट, धनौरी बॉर्डर पर किसान ,तो टोहाना में एसआई की मौत

0
207
- Advertisement -

पंजाब। शंभू बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश में किसानों और पुलिस के बीच के बीच जोरदार टकराव हो गया। दोनों ही जगह पर किसान और पुलिस के बीच टकराव हुआ है । यहां कई राउंड पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ें, बुलेट दागी, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर श्रवण पंघेर ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। किसान पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। उसके अलावा 12 अन्य किसान भी घायल हो गए हैं । इनमें से दो की हालत गंभीर है । उधर टोहना बॉर्डर पर एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कई बार ड्रोन से आंसू गैस छोडे। बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क , गोलियां और चश्मा पहने। रबर बुलेट से निपटने के लिए किसान स्पेशल इयरबड्स लेकर आए । इस बीच किसान नेता पंधेर को आंसू गैस का गोला लगने पर प्रदर्शन स्थल से बाहर ले जाया गया ।आंदोलन के दूसरे बड़े नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला को भी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से फिर बातचीत का न्यौता भेजा है । शंभू बॉर्डर पर किसान मीटिंग में सरकार के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं ।थोड़ी देर में किसान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसले की देंगे जानकारी देंगे।

- Advertisement -
Previous articleदिल्ली कूच से पहले ही किसान नेता रामपाल जाट गिरफ्तार
Next articleविजय सिंह पथिक को भारत रत्न देने की मांग
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here