सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने किया महिला बैंक में ध्वजारोहण

0
154
- Advertisement -

जयपुर। दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लि. की मुख्य शाखा त्रिपोलिया बाज़ार में 75वें गणतंत्र दिवस पर महिला बैंक के सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने झंडारोहण किया। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बैंक की चेयरमैन नन्दिता राज, निदेशक सुप्रिया, तरून्नम, अनीषा, राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट नसरूदीन खान, कर्मचारियों, अधिकारियो, अच्छे ग्राहकों मे हरीश उदवानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैंक सीईओ मो. इकबाल खान ने जानकारी दी है कि आजादी के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए देश का संविधान आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। तब से हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता हैं। राष्ट्रीय पर्व पर बैंक परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। इस अवसर पर बैंक के सर्वश्रेष्ठ ग्राहक हरीश उदवानी सहित अन्य ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here