गरीब, असहाय और पीड़ितों के पास जाकर दे राहत- भजनलाल

0
99
- Advertisement -

बांसवाड़ा । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सुशासन हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार सबके साथ और सबके विश्वास से प्रदेश की प्रगति सुनिश्चित करने की दिशा में अहम निर्णय ले रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और फैसलों को धरातल पर उतारकर पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने में प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए आप अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभवों से पूर्ण निष्ठा के साथ जनता के विश्वास को कायम रखें।
शर्मा ने सोमवार को बांसवाड़ा के उमराई स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संभाग में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रभावी निगरानी के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि बांसवाड़ा संभाग की प्रगति और प्रशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी आप पर है। आपकी भूमिकाएं जमीनी स्तर पर स्पष्ट नजर आनी चाहिए। शर्मा ने सभी अधिकारियों को विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा करने और आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता से सुनकर समयबद्ध निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहें। सभी पूर्ण समन्वय एवं सहयोगी भावना से कार्य करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता सामने नहीं आनी चाहिए।
ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को परिवेदनाओं के लिए जिला मुख्यालय और राजधानी तक नहीं आना पड़े, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित की जाए। गरीब, असहाय और पीड़ितों के पास जाकर उनकी पीड़ा को सुनें। साथ ही, अभावग्रस्त क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। राज्य में एक भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहें, यह हम सभी का दायित्व है।


क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बांसवाड़ा और सम्पूर्ण आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां की प्रगति के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।


मुआवजा कार्यों में तेजी लाएं
शर्मा ने राजमार्गों एवं रेल लाईन से संबंधित मुआवजा प्रदान करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के लिए बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर के जिला कलक्टर्स को निर्देश दिए। उन्होंने संभाग में बिजली, पानी, सड़क व चिकित्सा आदि सुविधाओं की भी बिन्दूवार समीक्षा की। बैठक में संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने संभाग और तीनों जिलों के जिला कलक्टर ने जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा और विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की ।

य यह नेता भी रहे मोदी मौजूद।
बैठक में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद कनकमल कटारा, विधायक कैलाश मीणा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, लाभचन्द पटेल, पुलिस महानिरीक्षक एस. परामिला, बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव, डूंगरपुर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, प्रतापगढ़ जिला कलक्टर अंजली राजोरिया, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिजीत सिंह (बांसवाड़ा), अमित कुमार (प्रतापगढ़) एवं कुन्दन कंवरिया (डूंगरपुर) सहित जिला और उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Previous articleमोदी ने जारी की जनमन की पहली किस्त
Next articleपूर्व मंत्री महेश जोशी के घर ईडी के छापे
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here