अभिलाषा वीमेन वेलफेयर सोसाइटी ने चिकित्सा शिविर लगाया

0
85
- Advertisement -

जयपुर। अभिलाषा वीमेन वेलफेयर सोसाइटी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सोसाइटी ने हाल ही अपने 17वें स्थापना दिवस के मौके पर जरूरतमंद मरीजों की सेवा का संकल्प लिया था। यह शिविर इस कड़ी में पहला आयोजन है। सोसाइटी की ओर से ऐसे शिविर साल भर आयोजित किये जाएंगे।

सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ रमा माथुर ने बताया कि यह शिविर बनीपार्क स्थित बी लाल लैब और क्लोव डेंटल क्लिनिक के सहयोग से लगाया गया। शिविर में महुमेह, रक्तचाप, वजन, बी एम आई और दातों की निःशुल्क जांच की गई। क्लोव डेंटल क्लिनिक ने सभी को टूथ ब्रश और 500 रूपये के वॉऊचर उपलब्ध कराये। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

सोसाइटी की सचिव कल्पना माथुर ने सेहत के प्रति जागरूक रहने और सांस्कृतिक सचिव जया कल्ला ने देश प्रेम और नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। डॉ अन्टू सक्सेना ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए बी लाल लैब और क्लोव डेंटल क्लिनिक का आभार व्यक्त किया। सोसाइटी की ओर से शिविर के आयोजन में डॉ रेणू कुलश्रेष्ठ, डॉ विजयलक्ष्मी माथुर, एडवोकेट रिमझिम माथुर और अजॉय कल्ला ने सहयोग किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here