पीएम के नाम की आड लेकर खुद की गलती छिपाना गहलोत की पुरानी आदत- राजे

0
69
- Advertisement -

जयपुर ।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक बार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्लेटफॉर्म किया है पलटवार किया है। गहलोत पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं पूरी दुनिया के सबसे सम्मानित नेता है। जिनकी लोकप्रियता का ग्राफ़ विश्व में सबसे ऊपर है। एक प्रदेश का मुख्यमंत्री देश के ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में यदि ऐसी बातें करता है तो वह ग़ैर जिम्मेदाराना ही नहीं,अमर्यादित और अशोभनीय भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत भाजपा में बग़ावत का भ्रम फ़ैलाकर अपनी पार्टी की उस बग़ावत को दबाना चाहते हैं,जो शुक्रवार को कांग्रेस की पोलिटिकल अफ़ेयर कमेटी की बैठक में एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई। राजे ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा कर रहा है।ऐसे व्यक्तित्व के लिए ऐसे हल्के बयान देना घोर निंदनीय है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नाम की आड़ लेकर अपनी गलती दबाने का प्रयास करना गहलोत की पुरानी आदत का हिस्सा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here