सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को मिलेगी प्राथमिकता

0
99
- Advertisement -

176 नगर निकायों में 13184 पदों पर होगी भर्ती

प्रैक्टिकल के साथ देना होगा इंटरव्यू

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13184 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम, 2012 में संशोधन किया है। स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) संशोधन नियम 2023 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके जरिए रूल 9 में साक्षात्कार के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा का प्रावधान भी जोड़ा गया है। अब यह भर्ती संशोधित राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) संशोधन नियम 2023 के प्रावधानानुसार तथा राज्य सरकार द्वारा सीधी भर्ती के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए परम्परागत सफाई कार्य से जुड़े परिवारों (वाल्मिकी समाज) को प्राथमिकता देते हुए एक वर्ष का अनुभव, साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से स्वायत्त शासन विभाग द्वारा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की घोषणा की थी, जिसके दृष्टिगत प्रथम चरण में 13184 पदों पर यह भर्ती की जानी है। इस संबंध में संशोधित विज्ञप्ति शुक्रवार 09 जून, 2023 को जारी की जायेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here