डॉ ज्योति किरण करेंगी G-20 में महिलाओं के समूह का देश का प्रतिनिधित्व

0
105
- Advertisement -

नई दिल्ली। राजस्थान वित्त आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आर्थिक विशेषज्ञ भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ ज्योति किरण शुक्ला को भारत में होने वाले जी20 महिलाओं के समूह मैं देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आदेश जारी कर ज्योति किरण शुक्ला को महिला समूह का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी है । जी20 में महिलाओं का समावेशी विकास एजेंडा रखा गया है। सघाई समूह की बैठक श्रंखला मैं होगी । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी g20 सम्मेलन के लोगों का लोकार्पण करेंगे । वे जी20 प्रेसिडेंसी के लोगों, थीम और वेबसाइट का भी शुभारंभ करेंगे। आपको बता दें कि भारत g20 में शामिल देशों के शिखर सम्मेलन की पूरे साल भर अध्यक्षता करेगा। ज्योति किरण शुक्ला पूर्व में एनसीडब्ल्यू की सलाहकार भी रह चुकी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here