सेंटर फॅार एम्पावरमेंट ऑफ वीकर सेक्शन की जयपुर में नि:शुल्क चौथी सांयकालीन पाठशाला शुरु

0
215
- Advertisement -

जयपुर। सेंटर फॅार एम्पावरमेंट ऑफ वीकर सेक्शन की नि: शुल्क चौथी सांयकालीन पाठशाला मुहाना मंडी के पास मदरामपुरा कच्ची बस्ती में शुरु हुई। पाठशाला का शुभारंभ सीनियर आरपीएस अधिकारी सीमा हिंगोनिया ने किया। सीमा हिंगोनिया ने कहा कि यह जयपुर में सीडब्ल्यूसी की चौथी पाठशाला है जो गरीब बच्चों को नि: शुल्क पढ़ाने का काम करेगी। बच्चों को मुख्य धारा में भी लाने का काम करेगी। सीडब्ल्यूसी गरीब, अनाथ बच्चों के एम्पावरमेंट के लिए काम कर रही है। इस मौके पर सीमा हिंगोनिया ने पे़ड़ भी लगाए। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों से बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने का आह्वान किया। यहां सेंटर पर बच्चों को नि: शुल्क किताबें, स्टेशनरी भी मिलेगी। सीडब्ल्यूसी से जुड़ी महिला अधिकारी- कर्मचारी समाजसेवियों और खुद अपनी जेब से इस कार्य में सहयोग कर समाज के गरीब तबके को पढ़ाई से जोड़ने में बढ़ी भूमिका निभा रही है। सीमा हिंगोनिया का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Previous articleसुमेरपुर के वार्ड 27 में पालिका ने बांटे पट्टे
Next articleकेदारनाथ में हेलिकॅाप्टर क्रैश, 7 की मौत
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here