तखतगढ़ में मनाई गई महात्मा गांधी जयंती सर्व धर्म सभा का हुआ आयोजन

0
106
- Advertisement -

सुमेरपुर। सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र में रविवार को महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई ।तखतगढ़ में स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड पर नगर पालिका प्रशासन एवं पार्षदों वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को याद किया गया। इस मौके पर सुमेरपुर ,तखतगढ़ में धर्म सभा का भी आयोजन हुआ । स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए ।सुमेरपुर ,तखतगढ़ में स्कूली छात्रों द्वारा नगर में रैली निकालकर नगर को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया ।

इस मौके पर तहसीलदार हीर सिंह चारण, तखतगढ़ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी ,समेत सभी पार्षद एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे । इसी तरह सुमेरपुर में नगर पालिका अध्यक्ष उषा कंवर राठौड़, अधिशासी अधिकारी प्रकाश डूडी ,उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ,सम्मेद नगर पालिका स्टाफ ने बापू को याद किया।

पंचायत समिति के नौवीं गांव में सरपंच चंदा देवी राठौर, उप सरपंच रमेश कुमार त्रिवेदी ,समेत राजकीय चिकित्सालय स्टाफ ने गांधी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार राठौर ,ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से भावनाबेन ,तखतगढ़ पार्षद देवाराम चौधरी ,विक्रम खटीक, पीके सोलंकी ,सुरेश कुमार सोलंकी ,जगदीश कुमार नारंगी, लक्ष्मण कुमार घाची، भंवर लाल मीणा ,प्रेमाराम माली ,आकाश त्रिवेदी, रतन सांखला ,मुकेश कुमार सुथार समेत प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here