फतेहपुर में सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग विरोध में बाजार बंद

0
100
- Advertisement -

सीकर। फतेहपुर शेखावाटी इलाके में सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष और ज्वेलर्स पर तीन हमलावरों ने फायरिंग कर घायल कर दिया । जानकारी के अनुसार अध्यक्ष बाबूलाल झालानी घर से दुकान जा रहे थे, इसी दौरान व्यापारी के घर के बाहर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली व्यापारी किसी सीने के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यापारी को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया । घटना के बाद शहर में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने बाजार बंद करा दिए ।मौके पर विधायक हाकम अली, चेयरमैन मुस्ताक अली, सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना के विरोध में लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया ।मौके पर डीवाईएसपी राजेश विद्यार्थी, कोतवाल कस्तूर वर्मा, एसएचओ कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here