राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा का 100 किलोमीटर का सफर पूरा

0
91
- Advertisement -

कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने अब तक 100 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। मंगलवार को यात्रा केरल में रही। सुबह 7:15 बजे कन्यापुरम से यात्रा शुरू हुई जिसका अंतिम पड़ाव अन्नतिकल के पास मोमोम पहुंची। मोमोम से शाम 5:00 बजे शुरू हुई यात्रा में कल्लमबलम जंक्शन पहुंचकर तीसरे दिन का सफर समाप्त किया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मनरेगा वर्कर्स के साथ में मुलाकात की और उनसे जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की राहुल रास्ते भर में युवाओं से स्थानीय ग्रामीणों से और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करते हुए चल रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल में 19 दिन का सफर तय करेगी ।यहां से उत्तरी राज्यों में प्रवेश करेंगी केरल में यात्रा के तीसरे दिन रुक रुक कर हो रही बरसात के बीच सैकड़ों समर्थक पदयात्रा करते रहे, भीड़ में भारी उत्साह देखा गया। हालांकी पदयात्रा के दौरान बहुत सारे लोगों के पैरों में छाले पड़ गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here