- Advertisement -

तख्तगढ़। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत तखतगढ़ के वार्ड 11 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन गौरव पथ रोड के सामुदायिक भवन में हुआ। शिविर का आयोजन पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी और पार्षद प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नवनियुक्त नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ में कालबेलिया समाज के लोगों ने अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, पार्षद और जनप्रतिनिधियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। ईओ मदनलाल तेजी ने बताया की शिविर में 30 पट्टे वितरित किए गए है। शिविरों में ज्यादा से ज्यादा पट्टों का वितरण किया जा रहा।
- Advertisement -













































