गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, बोले अध्यक्ष पद पर चलाया मेरा नाम, किसी ने नहीं की मेरे से बात

0
53
- Advertisement -

नई दिल्ली I राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात जाने से पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कीI उन्होंने राजस्थान को लेकर फीडबैक दियाI गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा कि लोग मेरा नाम अध्यक्ष पद के लिए चला कर रहे हैं, दिल्ली में भी चलता है और राजस्थान के मीडिया में भी चल रहा हैI लंबे अरसे से सुन रहा हूं, मुझसे कोई चर्चा ही नहीं कर रहा, मेरा नाम मीडिया वाले चला रहे हैं I आप अध्यक्ष बना रहे हैं, अध्यक्ष बनेंगे I नाम कई है देश के अंदर, संगठन में,कई कार्यकर्ता हैं और एक से बढ़कर एक है I जब मौका आएगा तो सब मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे I अभी देश के जो हालात है उसमें तमाम लोग मिलकर एक राय होकर ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे तो बेहतर होगा I गहलोत पूर्व में ही अध्यक्ष बनने से इंकार कर चुके है I

राहुल के अध्यक्ष बनने से ही कांग्रेस होगी मजबूत

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस की बागडोर संभालने से ही कांग्रेस मजबूत होगी और नए सिरे से खड़े हो होगी I उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी के अलावा अन्य कोई दूसरा अध्यक्ष बनता है, तो कांग्रेस में निराशा की भावना आएगी और कांग्रेस पार्टी टूट सकती है I अभी तो हमें उनकी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है और उसमें सभी लोग लगे हुए हैं I हम सब का प्रयास है कि हम सब मिलकर राहुल गांधी को ही फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए I राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तो सामूहिक रूप से यह निर्णय कर लिया है कि हमें राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाएं I

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here