
झालावाड़।भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र भी अपनी मां के नक्शे कदम पर है। वसुंधरा राजे ने राजस्थान में यात्राएं निकालने का दौर शुरू किया था। अब उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी खुद के लोकसभा क्षेत्र बारां-झालावाड़ में पैदल यात्रा करेंगे। सांसद ने इस यात्रा का नाम सांसद थाकी चौखट पर नाम दिया है। यह यात्रा दुष्यंत सिंह 28 अगस्त को सीताबाड़ी से शुरू करेंगे और 10 सितंबर को देवनारायण मंदिर हरनावदा पहुंचकर समाप्त करेंगे।जिसका समापन वही होगा। इस इसके बाद दूसरे चरण में झालावाड़ जिले में जाएंगे, 4 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाली इस यात्रा का हर दिन आगाज सामूहिक सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा से होगा । सांसद और अन्य कार्यकर्ता सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करके यात्रा शुरू करेंगे। दुष्यंत सिंह ने कहा कि यह यात्रा उन्होंने अपनी मां वसुंधरा राजे से प्रेरित होकर शुरू की है। वे जब सांसद थी तब ऐसी तब यात्राएं करती थी। उनकी यात्रा का मकसद मोदी सरकार की उपलब्धियों और राजस्थान की गहलोत सरकार की असफलताओं को घर-घर तक पहुंचाना है।














































