200 पशु चिकित्सा अधिकारियों और 300 पशुधन सहायकों ही होगी अस्थाई स्थाई भर्ती

0
106
- Advertisement -

जयपुर।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में लंपी रोग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राजस्थान में 200 पशु चिकित्सा अधिकारियों और 300 पशुधन सहायकों की भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने कहा कि यह भर्ती शीघ्र पूरी की जाए। यह भर्ती अस्थाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश में फैली लंपी रोम

जैसी महामारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं और सरकार गोवंश की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश के कई जिलों के पशुओं में लंपी स्किन रोग का संक्रमण तेजी से फैला है।लेकिन जल्द से इस पर नियंत्रण पा लिया गया है। सरकार द्वारा दवाइयां, चिकित्सकों, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । राज्य सरकार हर समय पशुपालकों के साथ खड़ी है । उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हम इस संक्रमण निजात पा लेंगे । गहलोत ने बताया कि आपातकालीन आवश्यक खरीदने के लिए संभाग स्तरीय अजमेर, बीकानेर और जोधपुर कार्यालय को 8 से 1200000 रुपए का अतिरिक्त बजट दिया गया है। वही कुल 140 लाख रूपए की अतिरिक्त राशि आवंटित की गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here