वकील ने खंडेला एसडीएम कोर्ट में की किया आत्मदाह

0
147
- Advertisement -

सुसाइड नोट में एसडीएम सहित अन्य पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

सीकर। खबर सीकर के खंडेला से हैं जहां एडवोकेट हंसराज मावलिया ने एसडीएम कोर्ट में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली । आग लगने के बाद वकील ने एसडीएम को भी गले लगाने का प्रयास किया । वहीं एसडीएम ने वकील को आग से बचाने का प्रयास भी किया ।इस दौरान एसडीएम के हाथ भी झुलस गए। वकील को झुलसने पर गंभीर हाल में जयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान वकील ने एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि वकील रानोली थाना क्षेत्र के नांगल अभयपुरा का रहने वाला था और पिछले 10 साल से एसडीएम कोर्ट खंडेला में ही प्रैक्टिस कर रहा था । वकील ने आत्मदाह क्यों किया है पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसडीएम सहित अन्य पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

पुलिस के अनुसार वकील के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक वकील ने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर वकील के परिजनों और अन्य वकीलों से भी घटना की जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने सुसाइड नोट को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लोगों का कहना है कि यदि कोई मामला नहीं होता तो कोई आदमी एसडीएम कार्यालय में आकर ही क्यों जान देता। इसका मतलब है कि इस आत्मदाह के पीछे एसडीएम कार्यालय से कोई न कोई लिंक अवश्य है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Previous articleरोहित जोशी को 30 हजारी कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
Next articleगहलोत ने डाला पहला वोट, गुढ़ा ने डाला दूसरा वोट
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here