लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई ने स्वीकारा मैंने ही मारी मूसेवाला को गोलियां

0
120
- Advertisement -

चंडीगढ़। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्दू मूसे वाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के भांजे सचिन विश्नोई ने दावा किया है कि यह कत्ल उसने ही किया है । सचिन विश्नोई ने दावा किया कि मैंने खुद सिद्धू वाला को गोरिया मारी है।

सचिन खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताने वाले सचिन विश्नोई ने एक टीवी चैनल से वर्चुअल आईडी के इंटरव्यू में मूसे वाला की हत्या करने का दावा किया । इससे पहले खुद को सचिन थापन बताया ।जब पत्रकार ने उससे पूछा कि वह सचिन विश्नोई बोल रहा है तो उसने कहा हां , उसने कहा कि गैंगस्टर मेरे आदर्श और मेरे मामा है। हालाकी हत्या का दावा करने वाला सचिन विश्नोई है ,इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है । खुद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी सचिन को अपना भांजा बताया है। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि हत्या करने वाला शूटर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी था। अकाली नेता विक्की मिट्ठूखेड़ा की हत्या का बदला लेने की बात कर रहा था। इसमें सिद्दू मूसेवाला पर आरोप है कि उसने मिठूखेड़ा की हत्या में मदद की थी। सचिन ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बरार की हत्या भी मूसेवाला का हाथ था। वह कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार भाई था। इसके पीछे भी सिद्दू मूसेवाला का ही हाथ था इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। सिद्धू मूसेवाले को मारने के पीछे मकसद बदला लेना था ना की फेमस होना।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here