रेप के आरोपी ने जेल से निकलते ही फिर युवती से किया दुष्कर्म

0
94
- Advertisement -

जयपुर। जिले की बस्सी इलाके का है जहां दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद रहा आरोपी 4 महीने बाद जेल से बाहर आया ,लेकिन बाहर निकलने के साथ ही उसने फिर से युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया और फिर आरोपी गिरफ्तार है। अब कोर्ट उसको क्या सजा देगी ये आने वाला वक्त बताएगा ।

आदतन रेपिस्ट से लोगों में डर

मामला तुंगा थाना इलाके का है जहां आरोपी रिंकू मीणा ने राह चलती युवती को सुनसान इलाके में ले जाकर के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया । आरोपी पीड़िता के गांव का रहने वाला है। पहली बार नाबालिक बच्ची से रेप किया तो परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 4 महीने बाद रिंकू जेल से बाहर आया। यहां आते ही आरोपी ने युवती को रास्ते से किडनेप किया और उसके साथ दुष्कर्म किया । पीड़िता घटना के बाद घुमसुम रहने लगी तो पीड़िता के परिजनों से पूछताछ में फिर से रेप की घटना सामने आई। इस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तुंगा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । लोगों में भी आरोपी के खिलाफ आक्रोश है लोगों का कहना है कि जब तक कानून इसे कड़ी सजा नहीं देगा यह समाज के लिए कलंक है । किसी अन्य बच्ची का जीवन बर्बाद करेगा। इसलिए दरिंदे को कड़ी सजा मिले।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here