
अलवर। राजगढ़ में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर को तोड़ने के विरोध में राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का धरना प्रदर्शन चल रहा है। राज्य के श्रम मंत्री टीकाराम जूली और अलवर के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे ।दोनों नेताओं ने डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की और वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो गलत हुआ है उसका हम विरोध करते हैं। जिसने मंदिर तोड़ा है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए । इसमें कोई बीजेपी, कांग्रेस नहीं है इस मुद्दे पर हम सब एक हैं और जिन्होंने भी यह पाप किया है उन्हें सजा जरूर मिलेगी । मैं आज ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करूंगा और जो भी लोग इस मामले में दोषी रहे हैं, उन पर कार्यवाही करवाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियो की शह पर मंदिर तोड़ा गया है उन अधिकारियों को बर्खास्त किया जाएगा ,उन्हें बख्शा नहीं जाएगा । नगर पालिका बोर्ड ने भी या चेयरमैन ने भी अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं तो उनके खिलाफ भी जरूर कार्यवाही होगी। मौके पर मौजूद मंत्री टीकाराम जूली ने भी लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आपके साथ है और यदि किसी ने गलती की है तो उसे सजा जरूर मिलेगी। अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ ने भी कहां की मंदिर तोड़े गाना बहुत ही मानसिकता का प्रतीक है अतिक्रमण हटाना ही था तो मंदिर तोड़ा था मूर्तियों को मंदिर में हटा करके दूसरी जगह स्थापना किया जा सकता था। लेकिन दिल तोड़ कर रहा है अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है ।













































