झालावाड़ में 21 साल की वर्षा झाला जिला प्रमुख

0
58
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़.अक्सर राजनीति को ‘बड़े-बुजुर्गों’ का अखाड़ा माना जाता है. कहा जाता है कि जब तक बाल सफेद न हो जाएं और तजुर्बे की झुर्रियां चेहरे पर न दिखें, तब तक कुर्सी मिलना मुश्किल है. लेकिन राजस्थान के हालिया पंचायत और जिला प्रमुख चुनावों ने इस पुराने मिथक को सिरे से खारिज कर दिया है. राज्य में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और जो तस्वीर उभरकर सामने आई है, वो बेहद दिलचस्प है. प्रदेश के 37 में से 26 जिलों में महिलाओं ने बाजी मारी है, यानी आधे से ज्यादा जिलों की ‘बॉस’ अब महिलाएं होंगी. लेकिन असली सुर्खियां बटोर रही हैं वो युवा चेहरा हैं, जिनकी उम्र अभी ठीक से 25 साल भी नहीं हुई है और वो सीधे जिले की सबसे बड़ी पंचायत की मुखिया बन बैठी हैं. इस पूरी चर्चा के केंद्र में जो नाम सबसे ऊपर वह हैं झालावाड़ की वर्षा झाला का

 

कॉलेज से निकलकर सीधे सियासी अखाड़े में उतरीं वर्षा

झालावाड़ से महज 21 साल की वर्षा झाला जिला प्रमुख चुनी गई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने उन पर दांव खेला और वर्षा ने पार्टी के भरोसे को सही साबित भी कर दिखाया. चुनाव का पूरा गणित देखें तो वर्षा ने पहले वार्ड नंबर 15 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा और करीब 3500 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसके बाद पार्टी ने उन्हें जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया और वो जीतकर कुर्सी तक पहुंच गईं.

 

2024 में कॉलेज से निकली, 2026 में बनीं जिला प्रमुख

अगर वर्षा की पढ़ाई-लिखाई और बैकग्राउंड पर नजर डालें, तो चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र से कई दिलचस्प बातें पता चलती हैं. उन्होंने साल 2024 में ही कोटा विश्वविद्यालय से बीए, बीएड की पढ़ाई पूरी की है. यानी कॉलेज की दहलीज पार करते ही उनकी सीधी सियासी मैदान में एंट्री हो गई

पैसों के मामले में भी उनका हिसाब-किताब बिल्कुल साफ-सुथरा और सीमित है. शपथ पत्र के मुताबिक, उनके पास 50 हजार रुपये नकद हैं और इतनी ही रकम बैंक व गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं में जमा है. हालांकि राजनीति उन्हें घर के माहौल से ही मिली है, क्योंकि उनके पिता प्रताप सिंह झाला बीजेपी में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं

- Advertisement -
Previous articleOnline Casinos with Poli Deposit: How It Works for Players
Next articleराजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का दबदबा 
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here