गंगधार में विकास कार्यों की शुरुआत

0
7
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सड़क, नालों की सफाई और बस स्टैंड के रंगरोगन को प्राथमिकता, दीपोत्सव से पहले महिलाओं और बच्चियों के लिए भी की विशेष पहल

गंगधार, झालावाड़। (सुनील निगम, लोक टुडे)

झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गंगधार में नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह जोधाणा ने विकास कार्यों की शुरुआत कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। गांव में सड़क, पेयजल और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने विभिन्न कार्यों को गति दी है।

सरपंच जोधाणा ने गांव की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के साथ सड़कों पर पेचवर्क का कार्य शुरू करवाया। लंबे समय से सफाई के अभाव में उपेक्षित पड़े नालों की सफाई करवाकर ग्रामीणों को राहत देने का प्रयास किया गया। इन कार्यों के जरिए पंचायत ने गांव की बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की है।

दीपोत्सव से पहले बस स्टैंड की बदली तस्वीर

गंगधार बस स्टैंड पर स्थित प्रतीक्षालय का कई वर्षों से रंगरोगन नहीं हुआ था। सरपंच ने दीपोत्सव से पहले इसकी सुध लेते हुए रंगरोगन करवाया, जिससे प्रतीक्षालय की तस्वीर बदली नजर आने लगी। सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के इस प्रयास को ग्रामीणों ने सराहा है।

महिलाओं और बच्चियों के लिए विशेष पहल

सरपंच महेंद्र सिंह जोधाणा की पहल का एक खास पहलू महिलाओं और बच्चियों को ध्यान में रखकर किया गया कार्य रहा। गांव में कई मकानों के सामने सफेद गोलाकार चक्र बनवाए गए हैं, ताकि महिलाएं और बच्चियां दीपोत्सव के अवसर पर आसानी से रंगोली बना सकें।

इस पहल को ग्रामीण परंपराओं, त्योहारों और महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना जा रहा है।

मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर

गंगधार में शुरू हुए इन कार्यों के बाद सरपंच महेंद्र सिंह जोधाणा की चहुंओर सराहना हो रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पंचायत में सड़क, पानी और स्वच्छता से जुड़े कार्य आगे भी प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे।

नवनिर्वाचित सरपंच की इन शुरुआती पहल से गांव में विकास और स्वच्छता को लेकर नई उम्मीद जगी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here