गहलोत की मौजूदगी में हृदय रोगियों के नि:शुल्क उपचार के लिए प्रशांति मेडिकल कॉलेज से एमओयू

0
78
- Advertisement -

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी गुजरात के प्रशांति मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च फाउंडेशन के साथ हृदय रोगियों के निशुल्क उपचार के लिए एमओयू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान और आरजीएचएस जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत कर रही है और लोगों को बेहतरीन और निशुल्क इलाज मिले इसी उद्देश्य से राज्य में सरकारी चिकित्सालय में निशुल्क ओपीडी एवं आईपीडी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर हृदय रोगियों के निशुल्क उपचार के लिए फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग तथा गुजरात के प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन के एमआईयू हस्ताक्षर के मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से जन स्वास्थ्य निदेशक वीके माथुर और प्रशांति मेडिकल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी हरीश भिमानी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए । इस दौरान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा भी मौजूद रहे।

2 साल में 1000 ह्रदय रोगियों के निशुल्क इलाज होगा

गुजरात की चैरिटी संस्था प्रशांति मेडिकल कॉलेज 21 सालों से सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल गुजरात में निर्धन एवं जरूरतमंद रोगियों को इलाज उपलब्ध करा रहा है । इस एमओयू के जरिए आगामी 2 सालों में हृदय में छेद की समस्या, एंजियोग्राफी एंजो प्लास्टिक, हृदय की जन्मजात बीमारियां, सीएबीजी, पीडीएस ,एमवीआर सहित अनेक रोगों का इलाज हो सकेगा। प्रदेश के 1000 रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है । राज्य सरकार इन रोगियों को अस्पताल तक लाने ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹5000 वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस काम के लिए संस्था को साधुवाद दिया है। इस संस्था के माध्यम से 2019 से 2021 के बीच 304 रोगियों की निशुल्क सर्जरी की गई है ।इन सभी रोगियों के आने जाने का किराया मुख्यमंत्री सहायता कोष से किया गया है ।इस दौरान चिकित्सा सचिव आशुतोष पेंडनेकर, मिशन निदेशक हैल्थ डॉ जितेंद्र सोनी सहित फाउंडेशन के अन्य पददाधिकारी मौजद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here