प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026  10 दिसंबर को जयपुर के JECC में 

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से हुआ शुरु

•  प्रवासी राजस्थानी, उद्योग जगत के अग्रणी, सरकारी अधिकारी, प्रोफेशनल्स्, उद्यमी, युवा और अन्य प्रमुख स्टेकहोल्डर्स, सार्थक संवाद एवं सहयोग के लिए मंच साझा करेंगे।

जयपुर: .प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 का दूसरा संस्करण 10 दिसंबर, 2026 को जयपुर स्थित जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में भारत और दुनिया भर से प्रवासी राजस्थानियों (NRRs) के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधि, उद्यमी, प्रोफेशनल्स्, युवा और विभिन्न सेक्टर्स के दिग्गज, विभागों के पदाधिकारी व अन्य स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर, 2026 से संबंधित वेब लिंक https://rising.rajasthan.gov.in/pravasi-divas/registration के माध्यम से शुरू हो रहा है। प्रवासी राजस्थानी दिवस की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा राज्य और देश-विदेश में बसे उसके प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की विकास यात्रा में जुड़ने, सहयोग करने और योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इसका पहला संस्करण 10 दिसंबर, 2025 को JECC में आयोजित किया गया था, जिसमें भारत और विदेशों से लगभग 5,000 प्रवासी राजस्थानियों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वर्ष 2026 के संस्करण की परिकल्पना सार्थक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के एक मंच के रूप में की गई है। इसमें राजस्थान से जुड़े या राज्य के विकास में रुचि रखने वाले विभिन्न क्षेत्रों के स्टेकहोल्डर्स एक साथ आएंगे। यह आयोजन प्रवासी राजस्थानियों को सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के अग्रणी निवेशकों और विभिन्न सेक्टर्स के विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, नेटवर्किंग और संभावित सहयोग के नए अवसरों की तलाश को भी प्रोत्साहित करेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टर्स पर केंद्रित सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और अन्य स्टेकहोल्डर्स प्रमुख क्षेत्रों में उभरते अवसरों, निवेश की संभावनाओं और सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, अर्बन डवलपमेंट, उद्योग, एनर्जी, माइन्स जैसे विषयों पर सैशन्स् के साथ-साथ ‘प्रवासी राजस्थानी’ सैशन भी शामिल होगा।

यह आयोजन केवल प्रवासी राजस्थानियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य व्यवसाय जगत के अग्रणी निवेशकों, कॉरपोरेट प्रतिनिधियों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स्, स्टार्टअप्स, युवाओं, नवाचारकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र के संगठनों सहित, व्यापक स्टेकहोल्डर्स समूह को अवसर प्रदान करना है। संवाद और नेटवर्किंग के माध्यम से यह आयोजन ज्ञान, विशेषज्ञता और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा तथा साझेदारियों और राजस्थान की विकास यात्रा में व्यापक भागीदारी के नए अवसर सृजित करेगा।

आगामी आयोजन के संबंध में श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) ने कहा, “प्रवासी राजस्थानी दिवस राजस्थान और उसके लोगों के बीच अटूट संबंधों की अभिव्यक्ति है। इस दूसरे संस्करण का उद्देश्य सार्थक संवाद, सहयोग और योगदान के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना है। हम प्रवासी राजस्थानियों, युवा प्रोफेशनल्स्, उद्यमियों, कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों और राजस्थान से जुड़ाव महसूस करने वाले प्रत्येक स्टेकहोल्डर को आमंत्रित करते हैं कि वे इस आयोजन में भाग लें और राज्य की विकास यात्रा के सहभागी बनें।”

राजस्थान और उसके व्यापक समुदाय के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य के साथ प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 एक ऐसा मंच तैयार करने का प्रयास करेगा, जहां आपसी जुड़ाव सहयोग में बदले और विचार नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करें।

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिनिधि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन 10 दिसंबर, 2026 को जयपुर स्थित JECC में किया जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक: https://rising.rajasthan.gov.in/pravasi-divas/registration

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here