‘करो या मरो’ और ‘जय जवान जय किसान’ के नारों से गूंजा विद्यालय

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां

गंगधार, झालावाड़।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार के रंगबाग परिसर में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओं के साथ विद्यालय स्टाफ ने सहभागिता की।

समारोह की शुरुआत दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए की गई। विद्यालय के प्राचार्य लाल चंद सोनी ने छात्राओं को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से परिचित कराया। उन्होंने गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।

स्वच्छता अभियान से दिया संदेश

जयंती कार्यक्रम के तहत सुबह से ही विद्यालय के दोनों परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्राओं और स्टाफ ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ‘करो या मरो’ और ‘जय जवान जय किसान’ के नारों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया। छात्राओं ने नाटक, भाषण और सत्याग्रह पर आधारित नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को मंच पर जीवंत किया।

इस दौरान कई छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के कार्मिक रूपचंद मीणा, पुखराज मीणा, पवन कुमार जांगिड़, हिना खानम, रामेश्वर गुर्जर, तेजपाल गोचर, पूजा देवी, मुकेशी बाई मीणा, अर्चना दीया, कपिल कुमार, हर्षन्ना श्रीवास्तव, दीपक कोदिया और छोटू मीणा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

मंच संचालन कक्षा 12 की छात्राओं अल्फिया और नाजिया ने किया। समारोह में छात्राओं ने गांधीजी के सत्य-अहिंसा और शास्त्रीजी के सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here