लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीसांगन/अजमेर। ओमप्रकाश चौधरी
जयपुर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4, जवाहर नगर में आयोजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जनसंवाद कार्यक्रम में अजमेर जिले की पीसांगन पंचायत समिति क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में गोविंदगढ़ प्रशासक जगपाल सिंह शक्तावत, जसवंतपुरा प्रशासक पप्पूदेवी बाकोलिया, रामपुरा डाबला प्रशासक सीमा चौधरी, भगवानपुरा प्रशासक प्रतिनिधि मानसिंह रावत, गोला प्रशासक प्रतिनिधि हिम्मत सिंह राठौड़, रामपुरा डाबला प्रशासक प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी तथा वार्ड प्रतिनिधि सूरज कुमावत शामिल हुए। 
जनसंवाद के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रवार फीडबैक लिया और ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।




















































