‘शिक्षा से सपने साकार’ प्रेरणा कार्यक्रम 3 अक्टूबर को 

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 आईएएस डॉ. बीसी बधाल का होगा अभिनंदन

राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा, संघर्ष और संकल्प से सफलता का संदेश देंगे आईएएस डॉ. बीसी बधाल

किशनगढ़-रेनवाल। (नवीन कुमावत ) शहर के तहसील चौराहे के पास स्थित राजकीय महाविद्यालय में 3 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 11 बजे ‘अभिनंदन एवं प्रेरणादायी व्याख्यान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आईएएस डॉ. बीसी बधाल विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की थीम ‘शिक्षा से सपने साकार’ रखी गई है। डॉ. बधाल विद्यार्थियों से शिक्षा, संघर्ष और संकल्प के माध्यम से सफलता की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर संवाद करेंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं और लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करना है। डॉ. बधाल अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने और चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का संदेश देंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपने सपनों और क्षमताओं को पहचानने, स्पष्ट लक्ष्य तय करने तथा उसे हासिल करने के लिए अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम में आईएएस डॉ. बीसी बधाल का अभिनंदन भी किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन और आयोजन से ज

- Advertisement -
Previous articleरेनवाल पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, 10 वांछित आरोपी गिरफ्तार
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here