विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर चौमहला CHC में पोस्टर विमोचन

0
17
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

चौमहला, झालावाड़। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को झालावाड़ जिले के डग ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चौमहला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक के फार्मासिस्टों ने बीसीएमओ डॉ. राजकुमार वाघेला के मार्गदर्शन में विश्व फार्मासिस्ट दिवस से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया। इसके बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर वर्ष 25 सितंबर को स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के योगदान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। फार्मासिस्ट मरीजों को दवाओं के उचित उपयोग की जानकारी देने, दवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

2009 से मनाया जा रहा दिवस

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत वर्ष 2009 में इस्तांबुल (तुर्की) में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की ओर से की गई थी। यह दिवस हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट सचिन झाला, विजय मीणा, ऋषि मौर्य, विवेक कौशिक, शैलेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, चंद्र प्रकाश मेहता, विकास मेहता, विपिन जैन, आशीष जैन, विजय सोनी, अक्षय नामदेव, मोहित प्रजापत, मोहसिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here