लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
7 पंचायत समितियों में लॉटरी प्रक्रिया पूरी
जिला परिषद के 31 वार्ड, प्रधान के 7 पद और 159 पंचायत समिति क्षेत्रों की निकली लॉटरी
भरतपुर। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले की सात पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों और पदों को लेकर लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की आगामी प्रक्रिया को लेकर तस्वीर स्पष्ट होने लगी है।
भरतपुर जिले में सेवर, नदबई, भुसावर, वैर, उच्चैन, रूपवास और बयाना कुल सात पंचायत समितियां हैं। इन पंचायत समितियों के तहत निर्वाचन क्षेत्रों की लॉटरी निकाली गई।
जिले में जिला परिषद के 31 वार्ड, पंचायत समितियों में प्रधान के 7 पद तथा सातों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 159 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों की लॉटरी निकाली गई है।
भरतपुर में पंचायत चुनाव का गणित
- पंचायत समितियां: 7
- पंचायत समिति क्षेत्र: सेवर, नदबई, भुसावर, वैर, उच्चैन, रूपवास और बयाना
- जिला परिषद वार्ड: 31
- प्रधान पद: 7
- पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र: 159
लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी समीकरणों और आरक्षण की स्थिति के अनुसार तैयारियों में जुटेंगे।



















































