लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
आरएलपी प्रत्याशी ने विकास और जनसेवा को बताया प्राथमिकता, ‘बोतल’ चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील
जोधपुर। (तनेजा शर्मा) नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जोधपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 99 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की पार्षद प्रत्याशी डॉ. अनीता परिहार ने अपना चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। डॉ. परिहार ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान डॉ. अनीता परिहार ने क्षेत्रवासियों से वार्ड के विकास, जनसेवा और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान और वार्ड का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा।
डॉ. परिहार ने वार्डवासियों से ‘बोतल’ चुनाव चिन्ह पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव में जीत मिलने के बाद वह वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। डॉ. परिहार ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


















































