भाभड़ा, बैंसला से वसुंधरा ने की मुलाकात, तो संघ प्रचारक के पिता को दी श्रद्धांजलि

0
146
- Advertisement -

जयपुर ।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिशंकर भाबरा से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की ।भाभड़ा इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं ।ऐसे में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से भी बातचीत की। राजे ने गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला से भी सीकर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बैसला और लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।

इससे पूर्व राजे ने बांदीकुई में भाजपा के वरिष्ठ संघ प्रचारक शिव लहरी शर्मा के पिता रामलाल शर्मा के निधन पर आयोजित एक बैठक में शोक व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी। शर्मा की पत्नी को राजे ने गले से लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया । राजे के साथ पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी, कालीचरण सराफ, प्रताप सिंह सिंघवी, राजपाल सिंह शेखावत ,विधायक अशोक लाहोटी, जयपुर सांसद रामचरण बौहरा, अशोक प्रणामी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous article15 दिन बाद परीक्षा और छात्र कर रहे हैं धरना प्रदर्शन ?
Next articleयूपी पुलिस की छापेमारी कई संदिग्धों को पकड़ा
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here