पाली लूट का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार

0
86
- Advertisement -

पाली। खबर जैतारण से हैं जहां साइबर सेल की टीम ने एक करोड़ की लूट का खुलासा कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पाली के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस थाना जैतारण में एक बिना नंबर स्कॉर्पियो कार वालों ने धमकाते हुए 1करोड़ रुपए का पार्सल जो कट्टे में रखे हुआ था डरा धमका कर लूट कर फरार हो गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी धर्मेंद्र पुत्र ओमाराम जाट उम्र 23 साल निवासी भोपालगढ़ ,लाखाराम पुत्र जोधा राम जाट उमर 23 साल बनियों की ढाणी कानासर तहसील शिव जिला बाड़मेर ,बक्सा राम पुत्र पांचाराम माली उम्र 22 साल बावड़ी खेड़ापा जिला जोधपुर ,शिवराम पुत्र ओमपकाश जाति जाट उम्र 27 साल निवासी करनाल कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर को गुजरात से गिरफ्तार किया । चारों आरोपियों ने लूट की वारदात करना कबूल कर लिया है ।आरोपियों से लूट की राशि भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here