स्टेट हाईवे 94 पर साइड देने को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडे, 3 गंभीर घायल

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर. की श्रीबिजयनगर मंडी के समीप 25 जीबी बस स्टैंड के पास स्टेट हाईवे 94 पर साइड देने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

*शादी समारोह में साइड को लेकर शुरू हुआ विवाद….*

जानकारी के अनुसार गांव 25 जीबी निवासी प्रीतकौर पत्नी बख्शीश सिंह गाड़ी लेकर मंडी से गांव जा रही थी। स्टेट हाईवे 94 पर 25 जीबी बस स्टैंड के पास शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान साइड देने को लेकर शादी में आए कुछ लोगों से प्रीतकौर की कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

*बीच-बचाव करने आए पति और परिजन भी घायल….*

सूचना मिलने पर प्रीतकौर के पति बख्शीश सिंह पुत्र रणजीत सिंह, बलजिन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह और रणजीत सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने तीनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे बख्शीश सिंह, बलजिन्द्र सिंह और रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

*पुलिस ने कई को हिरासत में लिया….*

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को श्रीबिजयनगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here