योग दिवस काउंटडाउन अभियान के तहत नियमित योगाभ्यास जारी

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर | प्रदीप कुमार डागा

राजस्थान सरकार के आयुष (आयुर्वेद) विभाग द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में संचालित 50 दिवसीय “योग दिवस काउंटडाउन” अभियान के तहत नागौर शहर के टाऊन हॉल स्थित एमडीएच पार्क में नियमित प्रातःकालीन योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक खुशाली कच्छावा के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य आमजन को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। अभियान “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) तथा “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ 2 मई से 20 जून तक संचालित किया जा रहा है।

योग सत्र में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना एवं चालन क्रियाओं के माध्यम से शरीर को वार्म-अप कराया जाता है। इसके बाद खड़े होकर, बैठकर, पेट एवं पीठ के बल किए जाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया जाता है।

सत्र के दौरान कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी जैसे प्राणायाम भी करवाए जाते हैं। वहीं मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता के लिए ध्यान एवं संकल्प सत्र आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं विश्व शांति की प्रार्थना के साथ किया जाता है।

अभियान में कविता (प्रधानाचार्य), तारा सोनेल (अध्यापक), हुलास सैनी (अध्यापक), तनसुख एवं ललित सहित कई योग प्रेमी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। आयुष विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से योगाभ्यास सत्र में शामिल होकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here