लोसल में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोसल (सीकर) (ओम प्रकाश सैनी)। लोसल थाना क्षेत्र के खूड़ गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सरकारी अस्पताल के सामने सिलेंडरों से भरे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला ट्रक के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोछोर निवासी भंवरी देवी अपने पति और 4 वर्षीय पोते के साथ बाइक पर सवार होकर लोसल से कोछोर गांव लौट रही थीं। जैसे ही वे खूड़ गांव के सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भंवरी देवी सड़क पर गिरकर ट्रक के पहियों की चपेट में आ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पति और मासूम पोते का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर लोसल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को शव समेटने के लिए बॉडी बैग का सहारा लेना पड़ा।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से नाकाबंदी कर कुछ ही दूरी पर ट्रक सहित आरोपी चालक को पकड़ लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here