समदड़ी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समदड़ी (बालोतरा)। समदड़ी कस्बे के जोशियों के मोहल्ले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजकुमार जोशी पुत्र अशोक कुमार जोशी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन युवक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया तथा शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि राजकुमार जोशी विदेश में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहा था और कुछ दिन पूर्व ही अपने घर लौटा था। परिजनों के अनुसार उसकी शादी भी आगामी महीनों में होने वाली थी।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल फोन की जांच तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here