गांव बड़ा खेड़ा में 16 एवं 17 मई को सत्संग

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बूंदी  से युधिष्ठिर केवट

बूंदी जिले के गांव बड़ा खेड़ा में कीर केवट कहार समाज द्वारा दिनांक 16 और 17 मई को सत्संग पूर्णाहुति एवं महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य होंगे

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि हीरा लाल नागर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। दोनों गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक साबित होगा।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव एवं कीर केवट कहार समाज के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंदन कहार ने लिया। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से की जा रही हैं।

इस अवसर पर पार्षद हरजीत केवट, समाज के महामंत्री राजू कहार, रामचरण मल्लिया, चेतन कहार, रामगोपाल, मुकेश, मांगीलाल कहार, भागचंद कहार सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ एवं सत्संग पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सत्संग और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here