अभिषेक मंडल कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

0
68
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


उनियारा (दुर्योधन मयंक) उनियारा उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में न्यू रविवार अभिषेक मंडल के बच्चों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर सराहनीय पहल की गई।

प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं संतु जैन ने बताया कि मई माह की शुरुआत के साथ ही तापमान लगातार बढ़ रहा है। भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पक्षी भी प्यास से बेहाल हो रहे हैं। प्राकृतिक जल स्रोत सूखने से पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में धार्मिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने मिलकर पक्षियों को राहत पहुंचाने का अभियान शुरू किया।

अभिषेक मंडल कार्यकर्ताओं ने छायादार पेड़ों और सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के परिंडे (सकोरे) बांधकर उनमें स्वच्छ पानी भरा। साथ ही पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था भी की गई, ताकि उन्हें दूर-दराज नहीं जाना पड़े।

इस अवसर पर सम्यक जैन, तुषार जैन, दिव्यांशु जैन, प्रतीक जैन, शिवम जैन, जिज्ञास जैन, आदित्य जैन, रियांश जैन, दक्ष जैन, श्रेयांश जैन एवं प्रियांशु जैन सहित मंडल के सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान युवाओं और मंडल सदस्यों ने परिंडों की नियमित सफाई और ताजा पानी भरने का भी संकल्प लिया। संस्था के मनोज जैन बनेठा ने कहा कि बेजुबान जीवों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और छोटा सा प्रयास भी पक्षियों को जीवनदान दे सकता है।

आमजन से की गई अपील

कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रवासियों से अपने घरों, छतों, बालकनी और आंगन में कम से कम एक परिंडा लगाने की अपील की गई। साथ ही परिंडों को छायादार स्थान पर रखने और उनकी नियमित सफाई करने का संदेश दिया गया।

इस दौरान पर्यावरण प्रेमी एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here