पीसांगन में भी हुआ लोक अदालत का आयोजन

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

पीसांगन,अजमेर। ग्राम न्यायालय पीसांगन में आज शनिवार को अध्यक्ष  भावना सिंह, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय पीसांगन की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। जिसमें सदस्य के रूप में   भागीरथ चौधरी, तहसीलदार, पीसांगन भी उपस्थित हुए। लोक अदालत बैच के समक्ष लोक अदालत की भावना से पक्षकारों के मध्य समझाईश की जाकर ग्राम न्यायालय पीसांगन के 2 फौजदारी नियमित प्रकरण एवं 7 घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरणों का एवं उपखंड कार्यालय, पीसांगन के अंतिम लोक अदालत से आज दिनांक तक कुल 3120 राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here